लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : सेना ने 48 घंटे में भोपाल में तैयार किया कोविड देखभाल केन्द्र

By भाषा | Updated: April 26, 2021 20:31 IST

Open in App

भोपाल, 26 अप्रैल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ स्थित थ्री-ईएमई सेंटर में सेना के जवानों ने 48 घंटों में 150 बिस्तर वाला कोविड देखभाल केन्द्र तैयार कर दिया।

यह जानकारी मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को इस कोविड देखभाल केन्द्र के निरीक्षण करने के बाद कही।

उन्होंने कहा कि इन 150 बिस्तर में से 40 महिलाओं के लिये आरक्षित किये गये हैं।

सारंग ने कहा है कि कोविड-19 महामारी में सभी का सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी कड़ी में जिस प्रकार पूरे देश की रक्षा करने में सेना मुस्तैदी से लगी रहती है, उसी प्रकार इस संकट के दौर में उसने 150 बिस्तरीय कोविड देखभाल केन्द्र शुरू कर सहयोग प्रदान किया है।

उन्होंने कहा,‘‘यह केन्द्र भोपाल में सेवा और सुविधा देगा। इसके लिये राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी। जल्द ही यहाँ 10 लीटर वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। इस सेंटर को चिकित्सकीय सहयोग के लिये सिविल अस्पताल, बैरागढ़ से लिंक किया गया है।’’

सारंग ने बताया कि भोपाल की तरह ही जबलपुर में भी सेना की मदद से कोविड केयर सेंटर खोला जायेगा।

इसी बीच, मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस कोविड देखभाल केन्द्र में मरीज के मनोरंजन, भोजन, योग आदि की व्यवस्था भी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos