लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश: गिरफ्तार व्यक्ति की मौत से गुस्साए भीड़ ने थाने पर किया पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: September 7, 2021 17:50 IST

Open in App

खरगोन (मप्र), सात सितंबर मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में डकैती के मामले में गिरफ्तार 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत से गुस्साए आदिवासियों की भीड़ ने मंगलवार को एक थाने पर कथित तौर पर पथराव कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह घटना खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित बिस्टान थाने में हुई, जिसके बाद परिसर के आसपास भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सत्येंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि बिसन नाम के इस व्यक्ति को तीन दिन पहले पुलिस ने 11 अन्य लोगों के साथ खेरकुंडी गाँव में लूट और डकैती के मामले में गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कहा कि मंगलवार तड़के करीब दो बजे के आसपास बिसन की खरगोन उप जेल में मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि आदिवासी लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रताड़ना के कारण इस शख्स की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हालांकि, प्रारम्भिक रूप से ऐसा नहीं लग रहा है। प्रथम दृष्टया उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं देखे गए।

सिंह ने बताया कि उसकी मौत के बाद बिस्टान थाने के आसपास करीब 100 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और उसने थाने का घेराव कर पुलिस पर पथराव किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगा। सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बिसन की मौत की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये जाएंगे।

इसी बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जीप को भी पलट दिया और पुलिस परिसर में खड़े अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी