Madhya Pradesh and Chhattisgarh Assembly Elections 2023: बीजेपी ने मध्य प्रदेश के लिए 39 और छत्तीसगढ़ के लिए 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 17, 2023 16:18 IST2023-08-17T16:07:24+5:302023-08-17T16:18:49+5:30
Madhya Pradesh and Chhattisgarh Assembly Elections 2023: भाजपा ने आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की।

file photo
नई दिल्लीः भाजपा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। मध्य प्रदेश के लिए 39 प्रत्याशियों की सूची जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के लिए 21 की सूची जारी है। छत्तीसगढ़ में 90 और मध्य प्रदेश में 230 सीटें हैं। दोनों राज्यों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।
BJP releases the first list of 39 candidates for the upcoming Madhya Pradesh Assembly Elections. pic.twitter.com/7xdtQFxz9M
— ANI (@ANI) August 17, 2023
छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची में पांच महिलाओं समेत कुल 21 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए भी पांच महिलाओं सहित 39 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। दोनों राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।
BJP releases the first list of 21 candidates for the upcoming Chhattisgarh Assembly Elections. pic.twitter.com/7vhoSgfbCY
— ANI (@ANI) August 17, 2023
यह पहली बार है कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही भाजपा ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के एक दिन बाद आई है। जो उम्मीदवारों के चयन और चुनाव रणनीतियों की तैयारी के लिए पार्टी की निर्णय लेने वाली संस्था है।
इस साल की शुरुआत में कर्नाटक चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी एक और हार के मूड में नहीं है। इस साल के अंत में राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के साथ छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में शामिल हैं, जहां चुनाव होने वाले हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। मध्य प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।