लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कमलनाथ के इस्तीफे के संकेत से दिल्ली तक सक्रिय कई कांग्रेसी, सिंधिया माने तो अजय बन सकते हैं अध्यक्ष

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 29, 2019 19:21 IST

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रहे नामों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया का खुद का नाम भी सिंधिया समर्थक आगे बढ़ा रहे हैं. सिंधिया समर्थकों का मानना है कि वे अब प्रदेश की कमान संभालें और संगठन को मजबूत करें.

Open in App

मध्य प्रदेशकांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन दावेदारों के नामों की चर्चा है और ये दावेदार भोपाल से दिल्ली तक सक्रिय भी हैं. कमलनाथ के इस्तीफा देने के संकेत के साथ दावेदारों ने सक्रियता ज्यादा बढ़ा दी है. वैसे इस पद के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अजय सिंह के नाम पर सहमत हैं, मगर अजय सिंह के नाम पर पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मनाना आसान नहीं है.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रहे नामों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया का खुद का नाम भी सिंधिया समर्थक आगे बढ़ा रहे हैं. सिंधिया समर्थकों का मानना है कि वे अब प्रदेश की कमान संभालें और संगठन को मजबूत करें. वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चाहते हैं कि यह पद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को मिले. अजय सिंह को लेकर दोनों नेता सहमत हैं, मगर सिंधिया समर्थक इस नाम पर सहमत नहीं हैं.

इसके चलते अजय सिंह की राह में सबसे बड़ा रोड़ा खुद सिंधिया के अलावा सिंधिया समर्थक नेता और मंत्री हैं. इनके अलावा आदिवासी कार्र्ड खेलते हुए कमलनाथ अपने समर्थक बाला बच्चन का नाम आगे बढ़ा रह हैं, मगर बच्चन की राह में वन मंत्री उमंग सिंघार रोड़ा बन सकते हैं. सिंघार, सीधे तौर पर राहुल गांधी से जुड़े हुए हैं और युवा नेता के रुप में राहुल की पसंद भी वे हैं. वहीं सिंधिया समर्थक रामनिवास रावत का नाम भी इस पद के लिए सामने आ रहा है. इसके अलावा मंत्र जीतू पटवारी भी इसके लिए सक्रिय हैं.

मिलेगी युवा चेहरे को कमान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इस बार युवा चेहरे को सामने लाने का प्रयास कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कर रहे हैं. इसके चलते उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और उमंग सिंघार का नाम लिया जा रहा है. अगर आदिवासी वर्ग से अध्यक्ष बनने की बात आती हैं तो उमंग और पिछड़े वर्ग से अध्यक्ष बनाने की बात आती है तो जीतू पटवारी के नाम पर राहुल गांधी अपनी सहमति दे सकते हैं. दोनों ही के संबंध मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी अच्छे हैं. वहीं ये दोनों राहुल की पसंद भी है. दोनों ही नेताओं को मंत्री भी राहुल गांधी के कहने पर ही बनाया गया था.

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियाकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां