लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलनकारियों की सद्बुद्धि के लिए मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल रखेंगे उपवास

By भाषा | Updated: February 3, 2021 00:28 IST

Open in App

भोपाल, दो फरवरी मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मंगलवार को कहा कि केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों और इस आंदोलन को हवा दे रहे राजनीतिक संगठनों को सदबुद्धि देने की प्रार्थना के लिए वह हरदा में मां नर्मदा के नाभि स्थल पर चार फरवरी को एक दिन का उपवास रखेंगे।

पटेल ने सेंट्रल प्रेस क्लब के ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों और इस आंदोलन को सर्थन दे रहे राजनीतिक संगठनों से हाथ जोड़कर आंदोलन वापस लेने की अपील भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के नेताओं की सद्बुद्धि के लिए वह चार फरवरी को हरदा में मां नर्मदा के नाभि स्थल पर एक दिन का उपवास रखकर प्रार्थना करेंगे।’’

पटेल ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार गांव में संपत्ति का स्वामित्व दिया गया है, कृषि कानून बनाकर किसानों को उद्योग, व्यापार के क्षेत्र में बराबरी पर लाने का प्रयास किया गया है। इसमें व्यवधान डालने से बाज आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश तरक्की की राह पर है, इसे चलने देना चाहिए।

पटेल ने उम्मीद जताई कि उपवास के बाद वास्तविक किसान संगठन के नेताओं को सदबुद्धि मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन समाप्त होना चाहिए ताकि किसानों को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?