लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : 80 दिन बाद 28 जून से फिर से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा महाकाल मंदिर

By भाषा | Updated: June 27, 2021 14:34 IST

Open in App

भोपाल, 27 जून मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर 80 दिन बाद सोमवार से दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। महाकाल मंदिर की प्रबंध समिति ने रविवार को यह जानकारी दी ।

प्रबंध समिति ने बताया कि इस मंदिर को प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण को देखते हुये इस साल नौ अप्रैल से आम जनता का प्रवेश बंद कर दिया गया था। पिछले साल शुरू हुए इस महामारी के चलते मंदिर को दूसरी बार बंद करना पड़ा था।

उज्जैन महाकाल मंदिर की प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आर के तिवारी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह (महाकाल मंदिर) कल सुबह छह बजे फिर से श्रद्धालुओं के लिए खुलेगा।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि, मंदिर के गर्भगृह एवं नंदी हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

तिवारी ने बताया, ‘‘मंदिर में भगवान महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। मंदिर में उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा, जो कोविड-19 का कम से कम एक टीका लगा चुके होंगे या जिनकी 48 घंटे पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आई हो। प्रवेश करते समय श्रद्धालुओं को इसका सर्टिफिकेट दिखाना होगा।’’

उन्होंने कहा कि हर दिन सुबह छह बजे से शाम आठ बजे के तक 3,500 श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए दो-दो घंटे के सात स्लॉट बनाये गये हैं और एक स्लॉट में केवल 500 लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी।

तिवारी ने बताया कि मंदिर में कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘श्रद्धालुओं को दो गज की दूरी एवं मास्क पहनने.जैसे कोविड-19 के लिए बनाये गये सभी दिशा-निर्देशों को पालन करना होगा।’’

तिवारी ने बताया कि कोविड-19 महामारी के शुरू होने से पहले प्रतिदिन करीब 20,000 लोग इस मंदिर के दर्शन करने आया करते थे।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 175 किलोमीटर की दूरी पर धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर, भगवान शिव के देश के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार उज्जैन जिले में शनिवार को कोरोना वायरस का एक भी नया संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया और न ही किसी की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल