लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः AAP के प्रदेश पदाधिकारियों ने दिए सामूहिक इस्तीफे, गोपाल राय पर लगाया पार्टी संगठन को कमजोर करने के आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2019 20:38 IST

आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की राजधानी भोपाल के मानस भवन में इस संबंध में एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय पर पार्टी के प्रदेश संगठन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया गया. 

Open in App

मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) के संगठन को खत्म करने प्रयास के विरोध में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की राजधानी भोपाल के मानस भवन में इस संबंध में एक बैठक हुई, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय पर पार्टी के प्रदेश संगठन को कमजोर करने के प्रयास का आरोप लगाया गया. 

बैठक में चर्चा उपरांत इस कार्रवाई के विरोध में आप की राज्य कार्यकारिणी के लगभग सभी पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया.

इस्तीफा देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल, प्रदेश संगठन सचिव भोपाल जोन प्रभारी अमित भटनागर, प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल, संगठन सचिव इंदौर जोन प्रभारी युवराज सिंह, संगठन सचिव बुंदेलखंड जोन प्रभारी इन्द्र विक्रम सिंह, संगठन सचिव-उज्जैन जोन प्रभारी इफ्तिखार अहमद खान, संगठन सचिव-ग्वालियर जोन प्रभारी सोमिल शर्मा, प्रदेश सचिव जीतेन्द्र चौरसिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रकाश डीकोस्टा शामिल हैं. इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश संगठन मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है. 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन