लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: नवोदय विद्यालय परिसर में फांसी से लटकी मिली छात्रा, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: July 22, 2019 17:40 IST

छात्रा के परिजन का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। डिंडोरी जिले के पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी ने बताया कि धमनगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में छठी कक्षा की छात्रा मधु मरावी का शव फांसी के फंदे पर आज सुबह झूलता पाया गया। मधु भीमकुंडी गांव की रहने वाली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि छात्रा के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला हैमृतका के पिता तिवारी सिंह मरावी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है।

मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के धमनगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में सोमवार सुबह 11 वर्षीय एक छात्रा का शव सीढ़ियों की रेलिंग से दुपट्टे के जरिए फांसी में झूलता हुआ मिला है।

छात्रा के परिजन का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। डिंडोरी जिले के पुलिस अधीक्षक एम एल सोलंकी ने बताया कि धमनगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में छठी कक्षा की छात्रा मधु मरावी का शव फांसी के फंदे पर आज सुबह झूलता पाया गया। मधु भीमकुंडी गांव की रहने वाली थी।

उन्होंने कहा कि उसकी हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है। सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट में जो भी आएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि छात्रा के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुसाइड की वजह स्कूल में अच्छा न लगना लिखा हुआ है। हालांकि, इसी बीच, मृतका के पिता तिवारी सिंह मरावी ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की हत्या की गई है। छात्रा के शव के पास से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें उसकी बेटी की हैंडराइटिंग नहीं है। छात्रा को दो दिन पूर्व ही परिजन विद्यालय में छोड़कर गए थे।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। वहीं, घटना को दुखद बताकर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल सुभाष महोबिया अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रा के इस कदम से हम खुद सकते में हैं। जांच की मांग हम भी कर रहे हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया