लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: श्योपुर में 23 साल की महिला ने दिया 6 बच्चों को जन्म, दो की हुई मौत

By भाषा | Updated: March 1, 2020 04:25 IST

सिविल सर्जन डॉ आर बी गोयल ने बताया कि बड़ोद तहसील की निवासी मूर्ति माली ने शनिवार सुबह जिला चिकित्सालय में निर्धारित अवधि से पहले गर्भावस्था के 28 वें सप्ताह में आज सुबह छह बच्चों को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के पहले प्रसव होने से बच्चों का वजन काफी कम रहा है। इन्फर्टिलिटी का उपचार करने से इसकी संभावना बढ़ जाती है लेकिन यदि महिला को यह सामान्य तौर पर हुआ है तो यह दुर्लभ है। 

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला चिकित्सालय में शनिवार को 23 वर्षीय महिला ने एक प्रसव में छह बच्चों को जन्म दिया है, हालांकि जन्म के कुछ देर बाद ही दो बच्चों की मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ आर बी गोयल ने बताया कि बड़ोद तहसील की निवासी मूर्ति माली ने शनिवार सुबह जिला चिकित्सालय में निर्धारित अवधि से पहले गर्भावस्था के 28 वें सप्ताह में आज सुबह छह बच्चों को जन्म दिया।

उन्होंने बताया कि इनमें चार बालक और दो बालिकाएं थीं, सभी बच्चों का वजन बहुत कम था इस कारण दो बालिकाओं की प्रसव के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इन नवजात बालिकाओं का वजन क्रमश: 390 और 450 ग्राम था।

उन्होंने बताया कि शेष जीवित चार नवजात बच्चों का वजन भी काफी कम है और चिकित्सकों द्वारा सतत निगरानी कर उनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला को सामान्य प्रसव हुआ तथा यह लगभग 35 मिनट तक चला। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के पहले प्रसव होने से बच्चों का वजन काफी कम रहा है।

भोपाल की प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मीता अग्रवाल ने पीटीआई भाषा से कहा कि यह एक बहुत ही दुर्लभ मामला है। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक तौर पर एक प्रसव में कई बच्चों का जन्म दुर्लभ होता है। इन्फर्टिलिटी का उपचार करने से इसकी संभावना बढ़ जाती है लेकिन यदि महिला को यह सामान्य तौर पर हुआ है तो यह दुर्लभ है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया