मध्यप्रदेश: काली सिंध नदी में नहाने गए बच्चे सहित 9 महिलाओं की डूबने से मौत
By मुकेश मिश्रा | Updated: May 2, 2019 19:37 IST2019-05-02T19:37:33+5:302019-05-02T19:37:33+5:30
बताया जाता है कि एक बच्चा नहाते-नहाते पानी में डूबने लगा, तो उसे बचाने के लिए परिवार के बाकी लोग भी एक-एक करके नदी में कूदने लगे।

मध्यप्रदेश: काली सिंध नदी में नहाने गए बच्चे सहित 9 महिलाओं की डूबने से मौत
मध्यप्रदेश में काली सिंध नदी में नहाने गए 9 लोगों की मौत हो गई। प्रशासन के गोताखोरों ने अब तक 8 महिलाओं के शव नदी में से निकाल लिए हैं। घटना राजगढ़ जिले की कालीसिंध नदी में हुई है।
बताया जाता है कि एक बच्चा नहाते-नहाते पानी में डूबने लगा, तो उसे बचाने के लिए परिवार के बाकी लोग भी एक-एक करके नदी में कूदने लगे। आलम यह रहा कि एक के बाद एक भी पानी में डूबते चले गए। राजगढ़ जिले के जीरापुर के तीतली पंचायत स्थित काली सिंध नदी में 9 लोग नहाने गए थे।
अचानक नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए। एक के बाद एक डूबने लगे। खबर मिलते ही गोताखोर पहुंचे, जहां 9 लोगों में से 8 लोगों के शव मिलने की सूचना है।
डूबने वालो के नाम
1.राधा बाई पति गोवर्धन 29 वर्ष
2 रवीना बाई पिता गोवर्धन 7वर्ष
3 सुहाना बाई पिता गोवर्धन 7वर्ष
4 दुर्गा बाई पति कंवरलाल मेघवाल 35 वर्ष
5 सुनील पिता कंवरलाल 11 वर्ष
6 किरण बाई पिता कंवरलाल 17 वर्ष
7 मुला बाई पिता कंवरलाल 13 वर्ष
8 निकिता पिता सिद्धनाथ 9 वर्ष