लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : विश्राम घाट में रखे 57 अस्थि कलशों का नर्मदा नदी में विसर्जन

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:05 IST

Open in App

भोपाल, 26 सितंबर कोविड-19 से मरे अपने परिजनों का दाह संस्कार करने के बाद महीनों तक अस्थि कलश नहीं ले जाने के कारण भोपाल के एक विश्राम घाट में रखे 57 अस्थि कलशों को रविवार को नर्मदा नदी में विधि-विधान से विसर्जित कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी से अब तक 10,518 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से अधिकांश की मौत दूसरी लहर के दौरान हुई है।

सुभाष नगर विश्राम घाट के प्रबंधक शोभराज सुखवानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘विश्रामघाट ट्रस्ट और सेवा संस्कार समिति ने रविवार को 57 लोगों की अस्थियां विसर्जित की हैं। इनकी कोविड-19 के कारण मौत हो गई थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण उनके परिजन दाह संस्कार करने के महीनों बाद भी उनकी अस्थियां एकत्रित करने नहीं आये थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए महीनों के इंतजार के बाद इन अस्थियों को हमने एकत्र कर विधि-विधान के साथ होशंगाबाद में पवित्र नदी नर्मदा में विसर्जित कर दिया है।’’

विश्रामघाट ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश शर्मा गुट्टू ने बताया कि नदी में अस्थियां विसर्जन से पहले पंडितों ने सभी हिंदू अनुष्ठान भी किए। उन्होंने कहा, ‘‘हम दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए 'तर्पण' भी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

क्रिकेटIPL 2026 Auction: सीएसके ने ढूंढ लिया जडेजा का रिप्लेसमेंट, IPL ऑक्शन के इतिहास का सबसे महंगा अनकैप्ड प्लेयर

क्रिकेटIPL Auction 2026: बेस प्राइस 30 लाख और बिके 14.20 करोड़, कौन हैं कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर?

कारोबारयूपी में पीएम फसल बीमा योजना में हुआ करोड़ों का घोटाला?, खेत मालिक को पता नहीं, पर राशि हड़पी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारत अधिक खबरें

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

भारतआतंकी मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए जवान अमजिद अली, पुलिस ने शहादत को किया सलाम

भारतमहिला डॉक्टर का हिजाब हाथों से खींचकर हटाने से विवादों में घिरे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विपक्ष हमलावर

भारतबिहार मंत्रिपरिषद से नितिन नबीन ने दिया इस्तीफा, नीतीश सरकार में सड़क निर्माण और नगर विकास विभाग के मंत्री थे