लाइव न्यूज़ :

MP Election Polling: चुनाव ड्यूटी पर तैनात तीन अधिकारियों की हार्ट अटैक से मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 28, 2018 11:02 IST

Madhya Pradesh Election Polling Updates officers Died due to Cardiac Arrest: मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि गुना में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Open in App

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि गुना में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके अलावा इंदौर में भी दो अधिकारी की मौत की सूचना मिल रही है। इन अधिकारियों को अचानक दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल पहुंचने पर इनकी डॉक्टर ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। मध्य प्रदेश के 227 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक और तीन विधानसभा क्षेत्र बैहर, लांजी और परसवाड़ा जो नक्सल प्रभावित है, वहां मतदान सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक होगा। वोटिंग से ुजड़ी सभी बड़ी अपडेट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- LIVE: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, पढ़ें पल-पल की अपडेट्स

यहां 5 करोड़ से अधिक मतदाता 2,899 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मध्यप्रदेश में चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मध्यप्रदेश में पिछले तीन बार से शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्ववाली बीजेपी सरकार सत्ता में है। बीजेपी को कांग्रेस और अजित जोगी, मायावती इत्यादि नेताओं के गठबंधन से चुनौती मिल रही है।

राहुल ने की नफरत नकारने की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बीच बुधवार को राज्य के लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा कि लोग नफरत को नकारें और सच को स्वीकार करें। गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'मध्यप्रदेश के मतदाताओं से विनम्र आग्रह। वोट प्रजातंत्र की सबसे बड़ी ताक़त है। आज अपना वोट ज़रूर डालें क्योंकि वक़्त बदलाव का है।' उन्होंने कहा, 'आइये, सच को स्वीकारें, नफ़रत को नकारें, वादा निभाएँ, हाथ बढ़ाएँ, हरघर ख़ुशहाली लाएँ, मध्यप्रदेश में लोगों की सरकार बनाएँ।" 

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया