लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : विधायक को ब्लैकमेल करने के मामले में 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 30, 2021 17:49 IST

Open in App

छतरपुर (मप्र), 30 मई मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक को ब्लैकमेल कर पैसे मांगने के आरोप में पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के कथित सदस्य 19 वर्षीय युवक को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

छतरपुर जिले के महाराजपुर सीट से कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने 22 मई को जिले के गढ़ीमलहरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें वीडियो कॉल कर कथित रूप से अश्लील वीडियो बनाया और बाद में इसके माध्यम से उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास किया।

छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि इस मामले में एक पुलिस टीम गठित की गई और साइबर जांच से मिली जानकारी के आधार पर टीम को आरोपी की तलाश हेतु राजस्थान के भरतपुर जिला रवाना किया गया।

उन्होंने कहा कि टीम ने मामले में आरोपी आदिल (19) को जब हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

शर्मा के मुताबिक आदिल राजस्थान के भरतपुर जिले के सीकरी थानाक्षेत्र का निवासी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन मिले जिनमें से एक मोबाइल फोन में वह कथित अश्लील वीडियो मिला जिसके जरिये विधायक को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया गया जिसके जरिये शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल करने की धमकी देने हेतु कॉल किया गया था।

शर्मा ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि वह फेसबुक से लोगों की जानकारी एकत्रित करता है, फेसबुक पर प्राप्त नंबर पर लोगों को व्हाट्सएप वीडियो कॉल करके अपने पास रखे रिकार्डिंग एवं अश्लील वीडियो के द्वारा लड़की बनकर स्क्रीन रिकॉर्डर की मदद से वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लोगों से पैसे की वसूली करता है।

उन्होंने कहा कि आरोपी के मुताबिक ब्लैकमेल करने की तरकीब उसे गांव के ही रमजान नामक व्यक्ति ने सिखाई थी, जो एक पूरी गिरोह की तरह काम करता है। कुछ लोग दूसरे राज्यों मुख्यतः ओडिशा से फर्जी सिम एवं खाते बनवाकर इन्हें देते हैं और वसूली का 20 प्रतिशत इनसे लेते हैं।

शर्मा ने बताया कि आरोपी ने इसी तरह अन्य कई लोगों को भी ब्लैकमेल किया है।

उन्होंने बताया कि जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने विभिन्न शहरों के 21 लोगों से कुल 14.22 लाख रुपये ब्लैकमेल कर वसूले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह