लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : विवाद में 17 साल के लड़के को जूते चाटने पर किया मजबूर, एक आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 13, 2021 19:57 IST

Open in App

जबलपुर, 13 मार्च मध्य प्रदेश के जबलपुर में पैसों के लेनदेन के विवाद में 17 साल के एक लड़के को कुछ लोगों द्वारा सिगरेट पीने और जूते चाटने पर मजबूर करने तथा उसकी पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने शनिवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

शहर के गोरा बाजार पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सहदेव साहू ने बताया कि आरोपी दीपक पासी सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। इनमें से पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि यह विवाद दो हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुआ। पीड़ित लड़का जब बृहस्पतिवार रात को घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद लड़के की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

साहू ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि चारों आरोपी पीड़ित लड़के को नयागांव इलाके के एक मैदान में ले गये। वहां आरोपियों में से एक ने लड़के को कई थप्पड़ मारे, जबकि दूसरे ने उसे सिगरेट पिलाने की कोशिश की और उन सभी ने लड़के को जीभ से अपने जूते चाट कर साफ करने के लिये मजबूर किया।

उन्होंने बताया कि पासी को दो दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर