मध्य प्रदेश: बाढ़ के पानी में फंसे हुए 145 लोगों को बचाया गया
By भाषा | Updated: August 8, 2021 00:48 IST2021-08-08T00:48:57+5:302021-08-08T00:48:57+5:30

मध्य प्रदेश: बाढ़ के पानी में फंसे हुए 145 लोगों को बचाया गया
कोटा, सात अगस्त मध्य प्रदेश के एक गांव में नदी में बाढ़ आने के कारण रात भर अपने घरों में फंसे रहे कम से कम 145 लोगों को बचाया गया। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पार्वती नदी के किनारे वाले इलाके बाढ़ के कारण प्रभावित हुए।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के गुना जिले के सुंडा गांव के लोगों को बचाने के लिए एक हेलीकॉप्टर और नौकाएं भेजीं। बचाए गए लोगों को राजस्थान के बारन जिले के चाबरा गांव में ले जाया गया।
बारन के पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल ने कहा कि सुंडा गांव के करीब 145 लोग शुक्रवार रात से ही नदी के बाढ़ के पानी में फंसे हुए थे।
गुना के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शुक्रवार रात को ही चाबरा पहुंच गए और बचाव अभियान के लिए वहीं रहे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा राहत बल की मदद से बचाव अभियान चलाकर लोगों को बचा लिया गया। यह बचाव अभियान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और करीब सात घंटे तक चला। हेलीकॉप्टर और नौकाओं की मदद से लोगों को बचा लिया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।