लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बॉयलर फटने से 11 मजदूर झुलसे

By भाषा | Updated: April 23, 2021 23:06 IST

Open in App

छिन्दवाड़ा (मप्र), 23 अप्रैल मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के पांढुर्णा इलाके में शुक्रवार को एक फैक्टरी का बॉयलर फटने से 11 मजदूर झुलस गये, जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

पांढुर्णा के तहसीलदार रत्नेश ने बताया की पांढुर्णा स्थित ड्राइटेक प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में कार्य के दौरान अचानक गर्म पानी से भरा बॉयलर फटने के चलते 11 मजदूर झुलस गए, जिसमें चार की हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से छह मजदूरों को नागपुर और बाकी पांच मजदूरों को छिन्दवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

रत्नेश ने बताया, ‘‘मामले की जांच की जा रही है और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

इस फैक्टरी में फलों का पाउडर बनाने का कार्य होता है जोकि देश-विदेश में सप्लाई किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल