लाइव न्यूज़ :

'माधुरी' पत्रिका के पूर्व संपादक अरविंद कुमार का निधन, कोरोना ने ली जान

By अरविंद कुमार | Updated: April 27, 2021 17:44 IST

17 जनवरी 1930 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे अरविंद कुमार की स्कूली शिक्षा मेरठ में हुई। 1943 में उनका परिवार दिल्ली आ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअपना करियर दिल्ली प्रेस से शुरू किया था।1963 में फिल्मों की चर्चित पत्रिका माधुरी के संपादक बने थे।1978 तक उसके संपादक रहे।

नई दिल्लीः माधुरी पत्रिका के पूर्व संपादक और हिंदी को प्रख्यात कोशकार अरविंद कुमार का कोरोना के कारण सोमवार रात निधन हो गया।

वह 92 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक पुत्र और पुत्री है। कुमार कुछ दिन पहले अमरीका से आए थे और अपनी बेटी के पास रह रहे थे। उनका पुत्र अमरीका में रहता है। कुमार इन दिनों अपनी आत्मकथा लिख रहे थे और एक शब्द कोश पर काम कर रहे थे। हिंदी का पहला थिसारस समांतर कोश तैयार का श्रेय उन्हें जाता है, जो 1996 में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास ने छपा था।

उन्होंने अपनी पत्नी कुसुम कुमार के साथ मिलकर यह कोश बनाया था। 17 जनवरी 1930 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे अरविंद कुमार की स्कूली शिक्षा मेरठ में हुई। 1943 में उनका परिवार दिल्ली आ गया और यहीं एमए अंग्रेजी से किया।

उन्होंने अपना करियर दिल्ली प्रेस से शुरू किया था और 1963 में वे फिल्मों की चर्चित पत्रिका माधुरी के संपादक बने थे। वह 1978 तक उसके संपादक रहे। फिर इस्तीफा देकर दिल्ली आ गए और सर्वोत्तम डाइजेस्ट के संपादक बन गए। उन्होंने शेक्सपियर के जुलियस सीजर नाटक का काव्यानुवाद भी किया था, जिसका मंचन अब्राहम अलका जी ने किया था। वे केंद्रीय हिंदी संस्थान की शब्द कोश योजना पर काम कर रहे थे।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाहिन्दीदिल्ली में कोरोनाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग