लाइव न्यूज़ :

मधुलिका रावत के भाई ने अपनी बहन के विवाह से जुड़ी बातें याद की

By भाषा | Updated: December 11, 2021 00:28 IST

Open in App

(कुनाल दत्त)

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत के भाई ने शुक्रवार को भावुक होते हुए 35 साल पहले अपनी बहन की शादी की यादों को साझा किया और बताया कि कैसे जनरल रावत के पिता ने उनकी बहन का हाथ अपने बेटे के लिए मांगा था।

देश ने शुक्रवार को जनरल बिपिन रावत और मधुलिका रावत को अंतिम विदाई दी।

मधुलिका रावत के भाई यशवर्धन सिंह ने कहा कि किस्मत ने उन्हें साथ मिलाया था और किस्मत ही उन्हें एकसाथ ले गई। उन्होंने कहा, ‘‘असल में उनके पिता (लक्ष्मण सिंह रावत) ने मेरी बहन का हाथ अपने बेटे (बिपिन रावत) के लिए मांगा था। जनरल रावत के पिता भी सेना के एक अधिकारी थे। उन्होंने मेरे पिता दिवंगत मृगेंद्र सिंह को पत्र लिखा था और इस तरह शादी की बातचीत शुरू हुई थी।’’

यशवर्धन सिंह का परिवार मध्य प्रदेश में शहडोल जिले के सुहागपुर का रहने वाला है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमारे ‘नानाजी’ लखनऊ में रहते थे और इसलिए मेरी बहन का जन्म 1960 के दशक में वहां हुआ था। संयोग से उनके जन्म स्थान का पता ‘25, अशोक मार्ग’ है और उनका विवाह दिल्ली में ‘25, अशोक मार्ग’ में हुआ था। है न सुखद संयोग।’’

सिंह का जन्म 1966 में हुआ था और वह अपनी बेटी एवं राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज खिलाड़ी बांधवी सिंह के साथ दिल्ली में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष के आधिकारिक आवास में मौजूद थे जहां जनरल रावत और मधुलिका रावत के पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखे गए थे।

जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का अंतिम संस्कार दिल्ली छावनी में बरार स्क्वेयर श्मशान घाट में किया गया। गौरतलब है कि दो दिन पहले तमिलनाडु के कन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की मौत हो गयी थी।

मधुलिका रावत के छोटे भाई ने बताया कि दोनों का विवाह 35 साल पहले हुआ था। उन्होंने कहा, ‘‘वह 1986 था और जनरल रावत तब कैप्टन के पद पर थे और उनकी तैनाती देहरादून में थी। इतनी प्यारी यादें और अब क्रूर भाग्य ने मेरी बहन और मेरे जीजा को हमसे छीन लिया।’’

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में स्नातक करने वाली बांधवी ने कहा कि वह इस मौके पर परिवार के साथ मौजूद रहने के लिए देर रात दिल्ली पहुंचीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos