लाइव न्यूज़ :

मधु बंगारप्पा ने कांग्रेस में जाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: March 11, 2021 17:26 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 मार्च जनता दल (एस) के पूर्व विधायक मधु बंगारप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वहां उनके लिए काम करने और अपनी भावनाएं प्रकट करने का मौका है।

अब तक की सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए बंगारप्पा ने पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से मुलाकात की और कहा कि वह कांग्रेस में शामिल होंगे।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारे सभी समर्थकों ने यह फैसला किया है। मैं आज कांग्रेस में शामिल हो जाऊंगा।’’

पिछले एक साल से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

सिद्धरमैया से मुलाकात के बाद बंगारप्पा ने कहा कि मौजूदा समय में देश और प्रदेश को कांग्रेस की जरूरत है।

जद(एस) के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता एचडी कुमारस्वामी को लेकर कई मौकों पर निराशा जता चुके हैं, हालांकि पार्टी छोड़ने की वजह यह नहीं है।

बंगारप्पा के जद(एस) छोड़ने पर कुमारस्वामी ने कहा कि वह इससे हैरान नहीं हैं क्योंकि पिछले करीब एक साल से इसका अंदाजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह