लाइव न्यूज़ :

मेड इन इंडिया कोविड-19 टीके की खेप डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंची

By भाषा | Updated: February 16, 2021 13:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी भारत के ‘टीका मैत्री’ अभियान के तहत भारत निर्मित कोविड-19 के टीके की 20 हजार खुराक डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंच गई ।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को टीके की खेप डोमिनिकन रिपब्लिक पहुंचने का चित्र के साथ ट्वीट किया।

उन्होंने कहा, ‘‘ डोमिनिक रिपब्लिक को भेजा गया। ‘वैक्सीन मैत्री’ हमारे कैरिबियाई मित्रों तक पहुंचा।’’

जयशंकर ने डोमिनिकन रिपब्लिक के राष्ट्रपति लुईस अबिनादर के ट्वीट को भी साझा किया । इसमें वहां के राष्ट्रपति ने कहा है कि भारत से एस्ट्राजेनिका टीका पहुंचा और उनका देश अग्रिम मोर्चे के कर्मियों का टीकाकरण प्रारंभ करेगा ।

डोमिनिकन रिपब्लिक के विदेश मंत्री रोबर्टो एल्वारेज ने ट्वीट किया, ‘‘ ऐसे महत्वपूर्ण समय में भारत सरकार ने एस्ट्राजेनिका की 20 हजार खुराक की आपूर्ति करके डोमिनिकन रिपब्लिक के लोगों की सहायता की। धन्यवाद।’’

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत ने कोविड-19 के टीके की 229 लाख खुराकें विभिन्न देशों को प्रदान की है जिनमें से 64 लाख खुराकें अनुदान सहायता के रूप में और 165 लाख खुराकें वाणिज्यिक आपूर्ति के तहत भेजी गई हैं। आने वाले दिनों में टीके की खुराकें अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, कैरिकोम और प्रशांत द्वीपीय देशों को भेजी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू