मदन कौशिक उत्तराखंड भाजपा के नये अध्यक्ष

By भाषा | Updated: March 12, 2021 12:56 IST2021-03-12T12:56:06+5:302021-03-12T12:56:06+5:30

Madan Kaushik new president of Uttarakhand BJP | मदन कौशिक उत्तराखंड भाजपा के नये अध्यक्ष

मदन कौशिक उत्तराखंड भाजपा के नये अध्यक्ष

नयी दिल्ली, 12 मार्च वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मदन कौशिक को शुक्रवार को उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की जगह लेंगे।

भाजपा की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी महासचिव अरूण सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मदन कौशिक को उत्तराखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है।’’

उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से भाजपा के सांसद तीरथ सिंह रावत के शपथ लेने के दो दिनों के बाद ही भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश संगठन में यह बदलाव किया है। रावत आज ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे।

हरिद्वार विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित कौशिक प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं

भाजपा द्वारा राज्य का मुख्यमंत्री पद राजपूत को सौंपे जाने के बाद संगठन का प्रभार ब्राह्मण चेहेरे को सौंपा हैं।

राज्य में राजपूत और ब्राह्मण सर्वाधिक आबादी वाली जातियां हैं।

पार्टी ने इससे पहले त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला किया था। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। अगले दिन तीरथ सिंह रावत को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Madan Kaushik new president of Uttarakhand BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे