लाइव न्यूज़ :

मैक्रों ने टीकों के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति को आसान बनाने की अपील की

By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों ने जी7 समूह के महत्वपूर्ण सम्मेलन से पहले भारत और कुछ अन्य देशों के लिये कोरोना वायरस टीकों के उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की आपूर्ति को आसान बनाने की अपील की और कहा कि ऐसा कोई कदम उनकी जरूरतों के लिये उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ अफ्रीकी देशों की मदद के लिये भी बेहद जरूरी है।

मैक्रों ने पेरिस में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह कोविड-19 रोधी टीकों पर से अस्थायी रूप से पेटेंट हटाने को लेकर विश्व व्यापार संगठन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के प्रस्ताव का भी समर्थन करेंगे । उन्होंने कहा कि फ्रांस जी-7 सम्मेलन में इस मुद्दे को उठाएगा।

उन्होंने कहा कि फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका जी7 शिखर सम्मेलन में प्रस्ताव पेश करेंगे कि राष्ट्रों को बौद्धिक संपदा अधिकारों में छूट पर काम करना चाहिए। मैक्रों ने कहा कि पेटेंट से टीकों के उत्पादन को बढ़ावा देने में बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

जी7 देशों फ्रांस, जर्मनी, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका, इटली और कनाडा के नेता 11 से 13 जून तक ब्रिटिश रिसॉर्ट कॉर्नवैल में एक शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं, जिसमें कोरोना वायरस महामारी से निपटने के तरीके तलाशने पर ध्यान दिया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 जून को शिखर सम्मेलन के संपर्क सत्र में भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए