लाइव न्यूज़ :

जिला सुधार गृह में महिला बंदियों को नैपकिन पैड उपलब्ध करवाने के लिए लगाई मशीन

By भाषा | Updated: July 24, 2021 17:58 IST

Open in App

जींद, 24 जुलाई हरियाणा के जींद जिले की जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेखा ने शनिवार को जिला सुधार गृह में महिला बंदियों के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का विधिवत शुभारंभ किया।

रेखा ने इस मौके पर महिला बंदियों को बधाई दी और कहा कि अब किसी भी महिला बंदी को पीरियड होने पर किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि महिलाएं अपनी शारीरिक साफ-सफाई का अच्छे से ख्याल रख सकेंगी।

उल्लेखनीय है कि यह मशीन डंडिया विजन फाउंडेशन व स्पार्क मिंडा फाउंडेशन की ओर से लगाई गई है।

दंडाधिकारी ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा महिला बंदियों के लिए लगाई गई यह मशीन काफी कारगर होगी और अब महिला बंदी मासिक धर्म होने पर बेझिझक इस मशीन में से निकलने वाली सेनेटरी पैड का इस्तेमाल कर सकेंगी।

इस बीच, फाउंडेशन की प्रतिनिधि मोनिका गुप्ता ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा महिला बंदियों के लिए हरियाणा के सभी सुधार गृहों में इस तरह की मशीन लगाने का निर्णय किया गया है और यह मशीन पांच रुपये का सिक्का डालने पर एक नैपकीन पैड निकाल देगी ।

उन्होंने बताया कि मशीन से एक बार में 50 पैड निकाले जा सकते हैं और मशीन की विशेषता यह है कि इसमें प्रयोग हुए 250 नैपकिन पैड को जलाकर निस्तारण भी किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे