लाइव न्यूज़ :

मानधन घोटाला: परीक्षक के मानधन से जुड़े दस्तावेज हुए गायब!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 24, 2019 08:18 IST

पिछले दो माह से अधिकारियों की ओर से यही जवाब दिया जा रहा है, जबकि अधिकारियों के पास परीक्षकों का रिकॉर्ड होता है. उन्होंने कितने परीक्षकों को मानधन दिया है और किन लोगों के प्रलंबित हैं, इसकी पूरी जानकारी होती है.

Open in App
ठळक मुद्देपरीक्षकों के मानधन में हुए घोटाले का संदेह और गहरा रहा है.मामले की पड़ताल के दौरान तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर के मामले का भी खुलासा हुआ.

राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की गोपनीय शाखा से परीक्षकों के मानधन से जुड़े दस्तावेज गायब हो गए हैं. यही वजह है कि अब तक कितने परीक्षकों को मानधन दिया गया है, कितने को देना बाकी है, इसकी कोई जानकारी गोपनीय शाखा के अधिकारियों के पास नहीं है.

जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने परीक्षकों को मानधन दिया गया है और कितने परीक्षकों को मानधन दिया जाना बाकी है. 'लोकमत समाचार' ने इस संबंध में गोपनीय शाखा के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया. साथ ही उनसे इस संबंध में पूछताछ की. अधिकारियों का कहना है कि वे अभी पता लगा रहे हैं.

दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो माह से अधिकारियों की ओर से यही जवाब दिया जा रहा है, जबकि अधिकारियों के पास परीक्षकों का रिकॉर्ड होता है. उन्होंने कितने परीक्षकों को मानधन दिया है और किन लोगों के प्रलंबित हैं, इसकी पूरी जानकारी होती है. यही जानकारी ऑडिट के दौरान प्रस्तुत करनी होती है. जिससे अधिकारियों को दो माह से मानधन से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है.

साथ ही परीक्षकों के मानधन में हुए घोटाले का संदेह और गहरा रहा है. मामले की पड़ताल के दौरान तमिलनाडु के एक विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर के मामले का भी खुलासा हुआ. सूत्रों के मुताबिक इस प्रोफेसर ने विवि की एक परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार किए थे. प्रश्न पत्र भेजने के साथ ही उन्होंने बैंक डिटेल्स भी भेजी थी ताकि उन्हें मानधन का भुगतान हो सके. लेकिन तीन साल से उन्हें राशि नहीं दी गई.

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी