लाइव न्यूज़ :

मां फ्लाईओवर परियोजना टीएमसी के शासनकाल में पूरी हुई, वाम मोर्चा सरकार इसे समय पर शुरू करने में नाकाम रही:मंत्री

By भाषा | Updated: September 16, 2021 20:23 IST

Open in App

कोलकाता, 16 सितंबर पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह ममता बनर्जी सरकार थी जिसने 'मां' फ्लाईओवर का निर्माण पूरा किया, जिसकी तस्वीर हाल में उत्तर प्रदेश सरकार के एक विज्ञापन में भूलवश छपी थी।

मंत्री का बयान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता बिकाश भट्टाचार्य के यह कहने के कुछ दिनों बाद आया है कि यहां 'मां' फ्लाईओवर का श्रेय किसी अन्य दल को नहीं लेना चाहिए क्योंकि इसकी कल्पना वाम मोर्चा सरकार के कार्यकाल के दौरान की गई थी।

कोलकाता के पूर्व महापौर भट्टाचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन पर उठे विवाद के बीच कहा था कि फ्लाईओवर के लिए न तो केंद्र की भाजपा सरकार और न ही राज्य की टीएमसी सरकार को श्रेय लेना चाहिए क्योंकि यह तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार के दिमाग की उपज थी।

अपने दावों पर प्रकाश डालते हुए हाकिम ने संवाददाताओं से कहा कि जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना के तहत फ्लाईओवर के लिए निविदा वर्ष 2009 में तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार द्वारा जारी की गई थी। हालांकि, वे इसे समय पर शुरू करने में विफल रहे, जिससे इसकी लागत में भारी बढ़ोत्तरी हुई।

परिवहन मंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद ही फ्लाईओवर का काम जोर-शोर से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि 9.62 किलोमीटर लंबा यह फ्लाईओवर वर्ष 2015 में तैयार हो सका।

हाकिम ने कहा, ''इस फ्लाईओवर का श्रेय लेने वाले तथ्य नहीं बता रहे हैं। उन्हें अपने रिकॉर्ड को अच्छी तरह से देखना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच