लाइव न्यूज़ :

बसपा विधायक मुख्तार अंसारी की लग्जरी कार जब्त

By भाषा | Updated: June 24, 2021 15:54 IST

Open in App

गाजीपुर (उप्र), 24 जून मऊ से बसपा के बाहुबली विधायक गाजीपुर निवासी मुख्तार अंसारी की लग्जरी कार को पुलिस ने बेनामी संपत्ति के रूप में जब्त कर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक (नगर) ओजस्वी चावला ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुख्तार की एक कीमती कार का पंजीकरण विकास कंस्ट्रक्शंस के नाम पर है। इस कंपनी में मुख्तार की पत्नी अफशां की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा मुख्तार के सालों अनवर शहजाद और शरजील रजा की हिस्सेदारी 20-20 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के नाम कार का पंजीकरण होने पर उसे बेनामी संपत्ति माना जाएगा। माफिया तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के अनुसार कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मुख्तार की कार जब्त करने की कार्यवाही की गई है।

ओजस्वी ने बताया कि यह कार मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी के गाजीपुर नगर के सैय्यदवाड़ा मुहल्ले में स्थित घर से जब्त की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है