लाइव न्यूज़ :

पूर्वी दिल्ली में गंभीर की 'जन रसोई' में एक रुपये में परोसा जाएगा दोपहर को भोजन

By भाषा | Updated: December 23, 2020 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर भाजापा सांसद गौतम गंभीर 'जन रसोई' भोजनालय शुरुआत करेंगे, जिसमें उनके संसदीय निर्वाचन क्षेत्र पूर्वी दिल्ली में जररूतमंद लोगों के एक रुपये में दोपहर का भोजन दिया जाएगा।

गंभीर ने कार्यालय ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को गांधी नगर में पहले भोजनालय की शुरुआत करेंगे, जिसके बाद गणतंत्र दिवस पर अशोक नगर में भी ऐसा ही भोजनालय खोला जाएगा।

गंभीर ने कहा, ''मेरा हमेशा से मानना रहा है कि जाति, पंथ, धर्म और वित्तीय हालात से परे सभी को स्वस्थ और स्वच्छ भोजन करने का अधिकार है। यह देखकर अफसोस होता है कि बेघर और बेसहारा लोगों को दिन में दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पाती। ''

गंभीर ने पूर्वी दिल्ली के दस विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम एक 'जन रसोई' भोजनालय खोलने की योजना बनाई है।

सांसद के कार्यालय की ओर से बयान में कहा गया है, ''देश के सबसे बड़े थोक कपड़ा बाजारों में शुमार गांधी नगर में खोली जाने वाली जन रसोई पूरी तरह आधुनिक होगी, जिसमें जररूतमंदों के एक रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।''

बयान के अनुसार इसमें एक समय में 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते केवल 50 लोगों को ही बैठने की अनुमित दी जाएगी। दोपहर के भोजन में चावल, दालें और सब्जी दी जाएगी।

बयान में कहा गया है कि इस परियोजना का वित्तपोषण गौतम गंभीर फाउंडेशन तथा सांसद के निजी संसाधनों से किया जाएगा और सरकार की मदद नहीं ली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया