लाइव न्यूज़ :

लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव 2025ः संजीव अरोड़ा के सामने भारत भूषण आशु, आप और कांग्रेस में टक्कर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2025 17:47 IST

Ludhiana West Assembly by-election 2025: आम आदमी पार्टी (आप) ने राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

Open in App
ठळक मुद्देउपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।लुधियाना के संजीव अरोड़ा वर्ष 2022 से सांसद हैं।समर्पण और ईमानदारी के साथ सेवा करने के लिए तत्पर हूं।

Ludhiana West Assembly by-election 2025: कांग्रेस ने लुधियाना (पश्चिम) विधानसभा उपचुनाव के लिए शुक्रवार शाम को पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस की पंजाब इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आशु (54) पार्टी का एक प्रमुख हिंदू चेहरा हैं और वह पहले लुधियाना (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है।

लुधियाना पश्चिम सीट आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के जनवरी में निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। आम आदमी पार्टी ने इससे पहले लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। गोगी की उनके घर पर लाइसेंसी बंदूक से गलती से गोली चलने के कारण मृत्यु हो गई थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई ने शनिवार को पूर्व सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना को लुधियाना पश्चिम विधानसभा के आगामी उपचुनाव के लिए पार्टी प्रभारी घोषित किया। एक बयान के अनुसार, भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला को सह-प्रभारी नियुक्त किया। लुधियाना के उद्योगपति संजीव अरोड़ा वर्ष 2022 से राज्यसभा सदस्य हैं।

टॅग्स :उपचुनावपंजाबAam Aadmi Partyकांग्रेसअरविंद केजरीवालमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह