लाइव न्यूज़ :

टाइट और छोटी पैंट पहनने पर स्कूल में हुई पिटाई, आहत छात्र ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 1, 2019 01:40 IST

Minor commits suicide: हरियाणा में टाइट और छोटी पैंट पहनने से हुई कथित पिटाई के बाद एक छात्र ने की आत्महत्या

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने की आत्महत्याछात्र ने ये कदम छोटी और टाइट पैंट पहनने पर हुई कथित पिटाई के बाद उठाया

लुधियाना (पंजाब): छोटी और चुस्त पैंट पहनने को लेकर लुधियाना जिले के एक स्कूल में प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षक द्वारा पूरी कक्षा के सामने कथित पिटाई और अपमान किए जाने से आहत एक नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘स्कूल में अध्यापकों द्वारा उत्पीड़न के कारण 11वीं कक्षा के छात्र के आत्महत्या करने की खबर से बहुत दु:खी हूं। मैंने लुधियाना के उपायुक्त को इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखने और इसकी जानकारी मुझे देने को कहा है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं छात्र के परिवार के साथ हैं।’’

पुलिस के अनुसार छात्र धनंजय तिवारी ने गुरुवार रात दाबा क्षेत्र में स्थित अपने घर में यह आत्मघाती कदम उठाया। धनंजय तिवारी के पिता ब्रजराज तिवारी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि स्कूल शिक्षक, प्रधानाध्यापक और निदेशक ने चुस्त और छोटी पैंट पहनने को लेकर धनंजय को गालियां दीं और पिटाई की। पिता ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को पूरी कक्षा के सामने पीटा गया और उसे अपमानित किया गया।

पुलिस ने स्कूल प्रधानाध्यापक सरोज शर्मा, शिक्षिका पूनम और स्कूल के निदेशक प्रभु दत्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है । उन्होंने बताया कि दत्त और सरोज पति पत्नी हैं।

छात्र की मां ने कहा कि उसके बेटे ने पूरी घटना उन्हें बताई थी और इस घटना के बाद धनंजय ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। धनंजय तिवारी के पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं और वह यहां एक फैक्टरी में काम करते हैं। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर