लाइव न्यूज़ :

लुधियाना अदालत धमाका: पूर्व पुलिसकर्मी ने बम जोड़ने के लिए शौचालय का इस्तेमाल किया-पंजाब डीजीपी

By भाषा | Updated: December 25, 2021 15:06 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 दिसंबर पंजाब के पुलिस महानिदेशक सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने शनिवार को कहा कि लुधियाना जिला अदालत धमाका मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विस्फोट में जिस पूर्व पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत हुई, वह बम के पुर्जों को जोड़ने के लिए शौचालय में गया था।

डीजीपी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि गगनदीप सिंह को 2019 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था और वह शौचालय में अकेला था] जब बम धमाका हुआ। चट्टोपाध्याय ने कहा कि सिंह के कुछ खालिस्तानी तत्वों और मादक पदार्थ तस्करों से संबंध थे। सिंह, खन्ना का निवासी था और उसे मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में बर्खास्त किया गया था।

बृहस्पतिवार को अदालत परिसर में हुए विस्फोट में सिंह की मौत हो गई थी तथा छह अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पंजाब सरकार ने राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या बम में आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था, चट्टोपाध्याय ने कहा कि विस्फोटक को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उसमें कौन सी सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा, “मैं निश्चित तौर पर नहीं कह सकता कि विस्फोट में किस सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।” एक अन्य सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि सिंह जब पुलिस सेवा में था, तब उसका तकनीकी ज्ञान अच्छा था। राज्य के पुलिस प्रमुख ने कहा, “उसे कम्प्यूटर और तकनीक का बहुत अच्छा ज्ञान था।”

मानव बम की संभावना से इनकार करते हुए चट्टोपाध्याय ने कहा, “ऐसा लगता है कि वह कुछ तार जोड़ने और उसे (बम) लगाने के लिए लिए वहां (शौचालय) गया था। मानव बम ऐसे नहीं बनते।”

अधिकारी ने कहा, “वह जिस तरह से बैठा था, उससे ऐसा नहीं लगता कि वह उसका (शौचालय) का इस्तेमाल करने गया था। वह शौचालय का इस्तेमाल उसे (बम) जोड़ने के लिए कर रहा था। वह वहां अकेला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया