लुधियानाः कांग्रेस सांसद बिट्टू के PA पर 12 से 15 लोगों के समूह ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2022 16:14 IST2022-08-12T16:09:07+5:302022-08-12T16:14:43+5:30
पुलिस ने बताया कि ढींढसा लुधियाना स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी कई मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 12 से 15 लोगों के समूह ने उनकी कार अयाली चौक के पास रोक ली और हमला कर फरार हो गए।

लुधियानाः कांग्रेस सांसद बिट्टू के PA पर 12 से 15 लोगों के समूह ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
लुधियानाः लुधियाना से लोकसभा सदस्य रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ढींढसा (35) पर करीब 12 लोगों के समूह ने धारदार हथियारों से शुक्रवार को हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में ढींढसा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि ढींढसा की हालत स्थिर बताई जा रही है। यहां फिरोजपुर रोड स्थित अस्पताल के अध्यक्ष भगवान सिंह ने बताया, ‘‘उनके सिर सहित शरीर पर कई चोटें आई हैं। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया है।’’ पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एकत्रित की है।
लुधियाना: कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के PA पर हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2022
थाना सराभा नगर के SHO सब -इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया, "मामले में अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच की जा रही है कि हमलावर कौन थे और हमला क्यों किया गया।" pic.twitter.com/16ZBeTCXQB
पुलिस ने बताया कि ढींढसा लुधियाना स्थित अपने कार्यालय जा रहे थे तभी कई मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 12 से 15 लोगों के समूह ने उनकी कार अयाली चौक के पास रोक ली और हमला कर फरार हो गए। थाना सराभा नगर के SHO सब -इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह ने बताया, "मामले में अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रहे हैं। जांच की जा रही है कि हमलावर कौन थे और हमला क्यों किया गया।"