लाइव न्यूज़ :

लुधियाना बम विस्फोट : जेल से सात मोबाइल बरामद

By भाषा | Updated: December 29, 2021 19:46 IST

Open in App

लुधियाना, 29 दिसंबर लुधियाना अदालत परिसर में विस्फोट मामले की जांच कर रही एजेंसियों ने शहर के केंद्रीय कारागार से सात मोबाइल फोन बरामद किया है जिनमें से कुछ का इस्तेमाल आरोपी ने किया था। यह जानकारी बुधवार को पुलिस ने दी।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए फोन को फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा गया है।

पंजाब पुलिस का बर्खास्त कर्मचारी गगनदीप सिंह 23 दिसंबर को हुए विस्फोट में मारा गया था। घटना में छह अन्य लोग घायल हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक गगनदीप अदालत परिसर स्थित प्रसाधन कक्ष में बम जोड़ने गया था ताकि उसे कहीं लगा सके।

गगनदीप को 2019 में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था और मादक पदार्थ से जुड़े एक मामले में उसने दो वर्ष लुधियाना की जेल में बिताए थे।

सूत्रों ने बताया कि गगनदीप के साथ दो अन्य लोगों -- रणजीत सिंह और सुखविंदर सिंह ने भी इन फोन का कथित तौर पर इस्तेमाल किया था। दोनों उसी जेल में बंद थे।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए रणजीत और सुखविंदर को पेशी वारंट पर लाया गया है।

पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि इन मोबाइल फोन से कुछ अंतरराष्ट्रीय कॉल भी किए गए। उन्होंने बताया कि इनमें से दो फोन का इस्तेमाल गगनदीप ने जेल में रहने के दौरान किए थे।

गगनदीप सितंबर में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

लुधियाना बस स्टैंड और सड़क किनारे लगे सीसीटीवी से हासिल किए गए फुटेज से पता चलता है कि गगनदीप ने 23 दिसंबर को खन्ना से लुधियाना आने के लिए बस का इस्तेमाल किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह