लाइव न्यूज़ :

राज और डीके की वेब सीरीज में काम करने का मौका मिलना ‘‘खुशकिस्मती’’ की बात : राशि खन्ना

By भाषा | Updated: October 12, 2021 11:49 IST

Open in App

मुंबई, 12 अक्टूबर दक्षिण-भारतीय फिल्मों की अदाकारा राशि खन्ना ने कहा है कि फिल्मकार राज निदिमोरु तथा कृष्णा डीके की आने वाली वेब सीरीज का हिस्सा बनना ‘‘खुशकिस्मती’’ की बात है।

खन्ना राज निदिमोरु तथा कृष्णा डीके की ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर आने वाली एक सीरीज में नजर आएंगी। इस सीरीज के साथ अभिनेता शाहिद कपूर भी अपने ओटीटी (ओवर द टॉप) करियर का आगाज कर रहे हैं।

राज और डीके की सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दोनों सीजन को प्रशंसकों तथा समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी।

राशि खन्ना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘इस सीरीज का हिस्सा होना खुशकिस्मती की बात है। राज और डीके ने ‘द फैमिली मैन’ का निर्माण किया, जिसने ओटीटी मंच की रूपरेखा ही बदल दी। वे जिस तरह से महिला किरदारों को दिखाते हैं, वह कमाल है। उनके साथ काम करके मैंने यही समझा है। वे इन मुद्दों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं और उनमें कोई लैंगिक पूर्वाग्रह नहीं है। वे सभी रूढ़िवादी बातों को दरकिनार करने में लगे हैं और यही वजह उन्हें बेहतरीन निर्माताओं में शुमार करती है।’’

इस वेब सीरीज की घोषणा पिछले साल की गई थी, जिसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता विजय सेतुपति और रेजिना कैसेंड्रा भी नजर आएंगी। सीरीज का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

राशि खन्ना ने कहा कि इस सीरीज की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें सभी किरदारों पर पूरा ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से वे कहानी बयां करते हैं, यह आसान नहीं है, इतने सारे किरदारों को एकसाथ लाना और सभी को वह महत्व देना, जिसके वे हकदार हैं। हालांकि वे ऐसा करने में कामयाब रहे हैं। उनकी सीरीज में हरेक किरदार की अहमियत है, वह केवल किसी एक पर केन्द्रित नहीं होता है।’’

राशि खन्ना ‘बंगाल टाइगर’, ‘सुप्रीम’, ‘जय लावा कुसा’, ‘ठोली प्रेमा’, ‘इमैका नोदिएगल’, ‘प्रति रोजु पन्दगे’ जैसी कई तेलुगू और तमिल भाषी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 2013 में आई फिल्म ‘मद्रास कैफे’ से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर का आगाज किया था। वह मलयाली फिल्म ‘भ्रमम’ में भी नजर आईं थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह