लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देने की रणनीति में लकी ड्रॉ भी शामिल

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:34 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली, 21 नवंबर सरकार ने उन लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये रणनीतियां तैयार की हैं, जिन्हें अभी पहली खुराक लेनी है और जिनकी दूसरी खुराक बाकी है। इसके तहत टीकाकरण पूरा करा चुके लोगों के लिये साप्ताहिक या मासिक लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्यस्थल पर टीकाकरण का आयोजन और पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके कर्मचारियों को बैज प्रदान करने जैसी अन्य पहलों की भी योजना बनाई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जल्द ही इन पहलों को शुरू करने का सुझाव दिया जा सकता है।

ऐसे लोगों को 'राजदूत' के रूप में नियुक्त कर सरकार की 'हर घर दस्तक' पहल को बढ़ावा दिया जा सकता है। ये लोग टीके की दोनों खुराक लेने और टीकाकरण कार्यक्रम को पूरा करने के महत्व के बारे में अच्छी सलाह दे सकते हैं।

एक सूत्र ने कहा, ''कार्यस्थल पर टीकाकरण उन लोगों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा सकता है, जिन्होंने अभी टीके की खुराक नहीं ली है। निजी और सरकारी कार्यालयों तथा अन्य कार्यस्थलों पर कर्मचारियों को टीकाकरण संदेश वाले बैज दिए जा सकते हैं। इनमें 'मैं टीकाकरण पूरा करा चुका हूं', 'क्या आप भी पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके हैं', जैसे बैज शामिल हैं।''

सूत्र ने कहा, ''इसके अलावा, टीकाकरण पूरा करा चुके लोगों के लिये साप्ताहिक या मासिक लकी ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। लकी ड्रॉ के विजेताओं को रसोई का सामान, राशन सामग्री, यात्रा पास, नकद पुरस्कार जैसी चीजें दी जा सकती हैं, ताकि अन्य लोगों को टीकाकरण केंद्र जाने के लिये प्रोत्साहित किया जा सके।''

अधिकारियों के अनुसार, भारत में लगभग 82 प्रतिशत पात्र आबादी को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि लगभग 43 प्रतिशत का टीकाकरण पूरा हो चुका है। वहीं, 12 करोड़ से अधिक लोगों की दूसरी खुराक बाकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल