लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: सड़क से फिसलकर गोमती नदी में गिरी कार, दो को बचाया गया, दो अभी भी लापता, यूपी सीएम ने लिया संज्ञान

By अनिल शर्मा | Updated: December 21, 2022 12:31 IST

बताया जा रहा है कि कार में चार सवार के अलावा एक कुत्ता भी था जिसकी मौत हो गई है। यह घटना  बैकुंठ धाम रिवरफ्रंट के सामने महानगर थाना क्षेत्र के पास हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, विकास नगर की ओर जा रही कार सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना  बैकुंठ धाम रिवरफ्रंट के सामने महानगर थाना क्षेत्र के पास हुई।विकास नगर की ओर जा रही कार सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी।कार में चार सवार के अलावा एक कुत्ता भी था जिसकी मौत हो गई।

लखनऊ: लखनऊ में मंगलवार रात गोमती नदी में एक कार के गिर जाने से चार लोग डूब गए। पुलिस ने बताया कि चार में से दो लोगों को बचा लिया गया जबकि दो लोग अभी भी लापता हैं। बताया जा रहा है कि कार में चार सवार के अलावा एक कुत्ता भी था जिसकी मौत हो गई है।  यह घटना  बैकुंठ धाम रिवरफ्रंट के सामने महानगर थाना क्षेत्र के पास हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, विकास नगर की ओर जा रही कार सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया प्रतिक्रिया बल (SDRF) के कर्मियों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और विशेष सीपी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार चार लोगों में से दो को बचा लिया गया, जबकि दो अभी भी लापता हैं।

डीएम ने आगे बताया कि बचाए गए दो लोगों की पहचान दुष्यंत और अभिषेक के रूप में हुई है, जबकि दो लापता व्यक्ति राहुल और मीना हैं। चारों गोमती नगर में ब्यूटी पार्लर चलाते थे। दुर्घटना में शामिल कार को भी बचाव दल ने नदी से बाहर निकाल लिया।

चार व्यक्तियों के अलावा, एक पालतू कुत्ता भी कार में था, डीएम ने कहा, दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। उन्होंने युद्धस्तर पर बचाव अभियान चलाने और बचाए गए लोगों का उचित इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं