लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: अपने खर्चे पर कोरोना वायरस और नफरत को सैनिटाइज़ कर रही उज़्मा की कहानी

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 6, 2020 22:08 IST

ये सैय्यद उज़्मा परवीन काले रंग का बुर्का पहने, पीठ पर सोडियम हाइपोक्लोराइड से भरा पीले रंग का टैंक लादे गली लखनऊ के मोहल्लों को सैनिटाइज़ कर रही है. लॉकडाउन 1 के वक्त से ही उज़्मा ये काम कर रही है. हर दिन 5-6 गलियों को सैनिटाइज़ कर लेती हैं.

Open in App
ठळक मुद्देउज़्मा लखनऊ की गली-गली घूम कर कर हाथों से चलने वाली स्प्रे मशीन चलाती हैं. अब तक उज़्मा अपनी जेब से एक लाख से ज़्यादा रुपये खर्च कर चुकी हैं.

लखनऊ: काले रंग का बुर्का पहने, चेहरे पर मास्क लगाएं हुए एक मुस्लिम महिला पीठ पर सोडियम हाइपोक्लोराइड से भरा पीले रंग का टैंक लादे गली मोहल्लों को सैनिटाइज़ कर रही है. ये सैय्यद उज़्मा परवीन हैं. इस सैनीटाइजेशन में आने वाला सारा खर्च उज्मा खुद उठाती हैं. कोरोना वायरस से इस लड़ाई में उज़्मा ने अपने बचत के पैसे लगा दिए हैं. उज़्मा कहती है " मैं लॉकडाउन 1 के वक्त से ही लखनऊ की गलियों को सैनिटाइज़ कर रही है. मैं हर दिन 5-6 गलियों को सैनिटाइज़ कर लेती हूं." 

उज़्मा जब सैनिटाइज़ करने बाहर निकलती है तो उनके लिए मंदिर-मस्जिद में कोई भेद नहीं होता है. उज़्मा कहती हैं "मंदिर हो या गुरूद्वारा, इनसे लोगों की आस्था जुड़ी होती. इन जगहों को सैनिटाइज़ करना जरूरी है जिससे लोग संक्रमण से बच सकें." उज्मा कहती हैं " अपने सारे काम करते हुए, परिवार को देखते हुए समाज का भी काम करना चाहती हूं. जिस तरह से मेरी फैमिली, समाज मेरे अहम है वैसे ही मेरा देश भी मेरे लिए अहम हैं."

उज़्मा लखनऊ की गली-गली घूम कर कर हाथों से चलने वाली स्प्रे मशीन चलाती हैं. अब तक उज़्मा अपनी जेब से एक लाख से ज़्यादा रुपये खर्च कर चुकी हैं. कई लोग उज़्मा को ये काम करते देख कर उन्हें नगर निगम की कर्मचारी समझ लेते हैं. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पढ़ी, सादतगंज की रहने वाली उज़्मा ने घनी बस्ती वाले ठाकुरगंज, याहियागंज, चौक, बालागंज और अमीना इलाकों को भी सैनिटाइज़ किया है. 

उज़्मा को ये काम करने के लिए अपने पति और ससुराल वालों को मनाना आसान नहीं था. उज़्मा कहती हैं "मेरी लगन देख कर मेरे पति और सास-ससुर तैयार हो गए."

उज़्मा ने 27 अप्रैल से सैनिटाइजेशन करना शुरू किया. उज्मा पहले दिन को याद करते हुए कहती हैं, " मुझे याद है वो पहला दिन जब सुबह 7 बजे मैं अपने दोनों बच्चों को सोते हुए छोड़ कर निकली थी." उज़्मा को अपने ही समाज के लोगों से ताने भी सुनने को मिले, लोगों ने कहा " अगर आदमियों के काम औरतें करे तो इससे अच्छा संदेश नहीं जाएगा." 

जब उज़्मा घर के बाहर निकली तो शुरूआत में उज़्मा को ये काम करने में मुश्किलें आईं. वो कहती हैं "पहले लोगों ने उन्हें  घूरा, लोगों को अजीब लगा था कि एक लड़की गली-कूचों में घूम कर धर्मिक स्थलों को सैनिटाइज़ कर रही है. अब इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता."  ज़्यादा एरिया सैनिटाइज़ हो सके इसके उज़्मा अपनी स्कूटी का इस्तेमाल करती हैं.  

स्कूटी नये जमाने का चलन है. उज़्मा भी नये ज़माने की है. कोरोना काल में जब कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर फैले ज्ञान पर भरोसा कर, मुसलमानों को कोरोना वायरस फैलाने का दोषी मान लिया है. कुछ सियासतदानों ने कोरोना वायरस के जरिए 'समाजों में दूरी' बढ़ाने, ज़हर घोलने की कोशिश भी की. लेकिन भरोसा रखें जब तक उज़्मा जैसे लोग हैं कोरोना वायरस हो या कोई और ज़हर वो उसे सैनिटाइज़ करती रहेंगे. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनालखनऊयोगी आदित्यनाथकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह