लाइव न्यूज़ :

बारिश से बेहाल लखनऊ, घुटने भर पानी में कमिश्नर रोशन जैकब ने लिया हालात का जायजा, वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2022 11:24 IST

गुरुवार लखनऊ में भारी बारिश से कैंट अंतर्गत दिलकुशा में दीवार गिरने से 9 लोगो की मृत्यु हो गई। मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश के कारण पूरा लखनऊ पानी-पानी हो गया है।लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।प्रशासन ने लोगों से कहा कि बिना वजह घर से बाहर न निकलें।

लखनऊः भारी बारिश के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई जगहों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई घरों में पानी घुसने की भी सूचना हैं। वहीं लगातार हो रही बारिश ने हादसे को भी जन्म दिया। गुरुवार लखनऊ में भारी बारिश से कैंट अंतर्गत दिलकुशा में दीवार गिरने से 9 लोगो की मृत्यु हो गई। मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 लोग घायल भी हुए हैं।

बारिश के कारण शहर पानी-पानी हो गया है। हादसों और जलजमाव की स्थिति को देख लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। वहीं जल भराव का सामना कर रहे कई इलाकों को खुद निरीक्षण किया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस आयुक्त जैकब घुटने भर पानी में हालात का जायजा लेती दिखाई दे रही हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो इंजीनियरिंग कॉलेज, जानकीपुरम और रिवरफ्रंट कॉलोनी के आसपास के क्षेत्रों की हैं। रोशन जैकब को एक शख्स के सहारे पानी में चलते देखा जा सकता है। वह अपनी चप्पल अपने हाथ में ले रखी हैं। एक पुलिसकर्मी उनको छाते के जरिए बारिश से बचाने की कोशिश कर रहा है।

आयुक्त ने इसके मद्देनजर टोल फ्री नंबर जारी किया है। जरूरतमंग 1533 अथवा 9151055671/9151055672/915105673 पर फोन कर मदद मांग सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से कहा कि बिना वजह घर से बाहर न निकलें। किसी भी अप्रिय घटना या फिर दुर्घटना होने की संभावना पर हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत फोन करें।

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी