लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम ने आयोजित किया उद्यमिता सेमिनार, पूर्व सैनिकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 26, 2018 16:52 IST

उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम द्वारा आयोजित इस सेमिनार में करीब 50 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

Open in App

लखनऊ 26 मार्च: उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के तत्वाधान में दो दिवसीय उद्यमिता सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन नेशनल ब्यूरो ऑफ फिशरीज़ जेनेटिक रिसर्च के ऑडोटोरियम में किया जा रहा है।

उद्यमिता सेमिनार का उद्घाटन सोमवार को प्रबंध निदेशक मेजर जनरल संजय सरन ने किया। इस सेमिनार के माध्यम से पूर्व सैनिकों को 5 से 25 लाख रुपये तक का कारोबारी मॉडल के संबंध में मार्गदर्शन किया जाएगा। इस सेमिनार में पूर्व सैनिकों को उपर्युक्त उद्योगों के संबंधित पंजीकरण प्रक्रिया, सरकारी योजनाओं और सब्सिडी के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इस सेमिनार के उद्घाटन के बाद निगम के प्रबंध निदेशक, मेजर जनरल संजय सरन ने कहा, 'निगम पूर्व सैनिकों के लिए नए अवसरों और नौकरी के अवसर बनाने में सदैव अग्रणी भूमिका अदा करता रहा है। इस सेमिनार का आयोजन है कि हमारे पूर्व सैनिक, सेवा निवृत्ति के बाद भी स्वावलंबी बन सकें और अपने व्यापार से जोड़कर समाज के अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध करा सकें।'

उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम द्वारा आयोजित इस सेमिनार में करीब 50 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया