लाइव न्यूज़ :

चोर ने कहा-भगवान के डर से नहीं बेच पाया चोरी की गई बेशकीमती मूर्तियां

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2021 20:03 IST

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शातिर चोरों के गिरोह के सरगना सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Open in App
ठळक मुद्देगिरोह ने बताया कि मूर्तियों को चुराने के बाद उनके मन में एक डर से बस गया.आशियाना और पीजीआई क्षेत्र में बीते दिनों हुई 3 चोरियों का खुलासा किया.आशियाना में जज के घर से चोरी हुई पीतल और अष्टधातु की मूर्तियां भी बरामद हो गईं.

लखनऊः लखनऊ में पुलिस के हत्थे चढ़े चोरों के पास चोरी की गई कीमती मूर्तियां बरामद की गईं.

पूछताछ में इस गिरोह ने बताया कि मूर्तियों को चुराने के बाद उनके मन में एक डर से बस गया, जिसके चलते वे मूर्तियों को बेच नहीं पाए. लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में शातिर चोरों के गिरोह के सरगना सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के हत्थे चढे़ गिरोह ने पूछताछ के दौरान आशियाना और पीजीआई क्षेत्र में बीते दिनों हुई 3 चोरियों का खुलासा किया. गिरोह की निशानदेही पर जब छानबीन की गई तो मौके पर आशियाना में जज के घर से चोरी हुई पीतल और अष्टधातु की मूर्तियां भी बरामद हो गईं.

इस पर चोरों के गिरोह के सरगना रघुवीर पांडे ने पुलिस को बताया कि बीते दिनों में उसने जज के घर से मूर्तियां चोरी की थीं, लेकिन जब उन मूर्तियों को वह अपने घर लेकर आया तो उसके मन में अचानक एक डर बैठ गया, जिसके बाद उसने बेशकीमती मूर्तियों को बेचने के बजाए अपने घर पर ही रख लिया.

रघुवीर पांडे ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 24 नवंबर से 20 दिसंबर तक आशियाना निवासी जज श्रेयांश निरंजन के यहां से पीतल और अष्टधातु की मूर्ति चोरी की थी. उसी दौरान रिटायर्ड सीओ बेचालाल के घर पर भी धावा बोलकर आठ लाख रुपए की नकदी और जेवर चोरी की.

वहीं वृंदावन कॉलोनी निवासी अमरनाथ यादव के घर से भी कैश और जेवरात पर हाथ साफ किया था. मूर्तियां, जेवर और कैश की बरामदगी के बाद दस गिरोह के सदस्यों ने बताया कि वे लोग दिन में घूम-घूम कर घरों की रेकी करते हैं. इसके बाद में देर रात योजना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीक्राइमयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए