लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak: लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों के मसीहा बने लखनऊ मेट्रो के कर्मचारी, बंद में बना रहे खाना

By भाषा | Updated: April 2, 2020 20:15 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) लॉकडाउन की वजह से जहां सभी काम ठप पड़े हैं तो वहीं लखनऊ मेट्रो के कर्मचारी नगर निगम के साथ मिलकर अपने किचन में जरूरतमंदों के लिये खाना बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से बंद है लखनऊ मेट्रो।नगर निगम को लखनऊ मेट्रो के कर्मचारियों ने अपने किचन में खाना बनाकर भेजा है, ताकि जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जा सके।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रतिदिन करीब 70 हजार लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाली लखनऊ मेट्रो ट्रेन सेवा तो फिलहाल बंद है, लेकिन मेट्रो डिपो की कैंटीन सामुदायिक रसोई के रूप में काम कर रही है और जरूरतमंद लोगों के लिये रोजाना एक हजार पैकेट भोजन तैयार कर रही है।

उत्तर प्रदेश मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने गुरुवार को कहा,'बंद के दौरान अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरह मेट्रो सेवा भी बंद है। इस समय अनेक मजदूर ऐसे है जो अलग अलग शहरों के है लेकिन लखनऊ में फंस गये है। ऐसे में लखनऊ मेट्रो नगर निगम के साथ मिलकर अपने किचन के कर्मचारियों से खाना बनवाकर नगर निगम को भेज रहा है ताकि जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाया जा सकें।' 

खाना बनाने का काम किचन के कर्मचारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि यह खाना मेट्रो की डिपो कैंटीन में बहुत ही साफ सुथरे वातावरण में बनाया जाता है और फिर उसे पैक करके नगर निगम की मदद से शहर के विभिन्न रैन बसेरों और अन्य स्थानों पर जहां लोगों के रुकने की व्यवस्था की गयी वहां वितरित किया जाता है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि पहले दिन नगर निगम ने उन्हें पांच सौ पैकेट खाना बनाने को कहा था बाद में 750 पैकेट और आज करीब 1000 पैकेट खाना बनाने को कहा गया है। इसके लिये राशन और अन्य सामग्री नगर निगम उपलब्ध कराता है। 

उन्होंने कहा,'वैसे तो बंद के कारण मेट्रो बंद है लेकिन फिर भी हमारा स्टाफ एक खाली ट्रेन सुबह और एक शाम को चलाता है ताकि हमारी व्यवस्था बिल्कुल ही ठप्प न हो जाए और जैसे ही हमें ट्रेन चलाने का आदेश हो वैसे ही तुरंत हम मेट्रो चलाकर यात्रियों की सेवा कर सकें ।'

केशव ने बताया कि लखनऊ मेट्रो में करीब 850 कर्मचारी काम करते है लेकिन आजकल केवल जरूरी स्टाफ को ही बुलाया जा रहा है ।बंद के दौरान किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा गया और 31 मार्च को सभी कर्मचारियों का वेतन उनके खाते में पहुंच गया है।

टॅग्स :लखनऊकोरोना वायरसउत्तर प्रदेशमेट्रोकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?