लाइव न्यूज़ :

लखनऊ: हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन ने CAA विरोध करने वालों को दी थी पाकिस्तान जाने की सलाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2020 14:52 IST

उसका मानना था कि देश की आजादी के बाद सीएए जैसे कानून के विरोध करने वाले लोगों को देश से बाहर चले जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबच्चन ने पिछले दिनों कई जगहों पर सीएए के खिलाफ विरोध करने वालों को पाकिस्तान जाने की सलाह दी थीं।इस घटना में बिहार के मुंगेर की बनी .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।

लखनऊ में हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन के केस में नया और बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चन ने पिछले दिनों कई जगहों पर सीएए के खिलाफ विरोध करने वालों को पाकिस्तान जाने की सलाह दी थीं। उसका मानना था कि देश की आजादी के बाद सीएए जैसे कानून के विरोध करने वाले लोगों को देश से बाहर चले जाना चाहिए।

इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद मीडिया को बताया कि बच्चन के मर्डर का बिहार कनेक्शन है। लखनऊ के ज्वॉइंट कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रंजीत सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इस दौरान अज्ञात लोगों ने इन पर हमला किया है।

इंडिया टुडे रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हमलावर शॉल ओढ़े हुए थे।  पीछे से उन्होंने रंजीत को रोका और मोबाइल छीन लिया।  इस बीच हमलावर ने पिस्टल निकालकर उन्हें गोली मार दी। सबसे बड़ी बात यह है कि इस घटना में बिहार के मुंगेर की बनी .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।

पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस रंजीत की पत्नी को लेकर हज़रतगंज थाने आई है। इधर पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

आपको बता दें कि लखनऊ में हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या के बाद समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा, 'हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तो इस बात को बार-बार कहते आ रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में किसी का भी जीवन सुरक्षित नहीं है। यहां कभी भी किसी की भी हत्या हो सकती है लेकिन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कहना है कि सब ठीक है। यहां कानून का राज नहीं है।

इसके अलावा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मानें तो यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। प्रदेश में लगातार हत्या और लूट जैसी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।' उन्होंने कहा, 'अब यूपी को हत्या के लिए जाना जाने लगा है। मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं। वह सिर्फ भाषणमंत्री बनकर रह गए हैं।'

इसके साथ ही मृतक रंजीत की पत्नी ने एनबीटी से कहा कि किरन तिवारी ने कहा, 'सरकार अपराधियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है और अपराधियों का मनोबल ऊंचा हो गया है।'

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रंजीत बच्चन मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। तभी हजरतगंज इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी।

टॅग्स :लखनऊहत्याकांडउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया