लाइव न्यूज़ :

भारत का वुहान बन चुका है लखनऊ : कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:23 IST

Open in App

लखनऊ, 20 अप्रैल कांग्रेस ने कोविड-19 संक्रमण के मामलों की बढ़ोतरी की गवाह बनी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तुलना चीन के वुहान शहर से करते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की अक्षमता और अनुभवहीनता ने राज्य की जनता को घोर संकट में डाल दिया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां एक बयान में आरोप लगाया "उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस महामारी से स्थितियां भयावहता की गम्भीरतम स्थिति तक पहुँच गयी हैं। राजधानी लखनऊ चीन का वुहान बन चुका है। यहाँ के अधिकांश मोहल्ले मौत के मातम में डूबे हुए हैं। सरकार और उसकी व्यवस्था पंगुता की शिकार है। उसकी अक्षमता और अनुभवहीनता ने प्रदेश की जनता को घोर संकट में डाल दिया है।"

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया "आखिर कोरोना वायरस से हो रही मौतों के लिये कौन जिम्मेदार है और संक्रमण से मौत के तांडव को रोकने की कोई स्पष्ट कार्ययोजना क्यों नहीं है? सरकार में अंशमात्र भी नैतिक बल हो तो संक्रमण के व्यापक फैलाव और मौतों की जिम्मेदारी स्वयं आगे आकर ले।"

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री बताएं कि राज्य में टीकाकरण अभियान सुस्त क्यों है? युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान की शुरुआत क्यों नहीं की गई? कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की चेतावनी विभिन्न विषेज्ञों द्वारा पहले ही दी जा चुकी थी फिर इससे लड़ने के लिए आवश्यक प्रबन्ध क्यों नही किये गए, आखिर तथाकथित टीम 11 कर क्या रही थी?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की भर्ती के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की रेफरल पर्ची की अनिवार्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने के बजाय लंबी प्रक्रिया में उलझा देना सर्वथा अनुचित और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ती मौतों का सबसे बड़ा कारण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल