लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: खराब हैंडराइटिंग में इंजरी रिपोर्ट लिखना 3 डॉक्टरों का पड़ा मंहगा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

By भारती द्विवेदी | Updated: October 4, 2018 14:56 IST

कोर्ट ने तीनों डॉक्टरों को जुर्माना भरने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर:डॉक्टरों की लिखावट को लेकर हमेशा ही बात होती है। पुर्जे पर लिखे उनकी लिखावट को सिर्फ दवा के दुकान वाले ही समझ पता है। और इस वजह मरीजों को या उनके परिवार वालों को बहुत बार दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट ने इस बात को लेकर सख्त रुख अपनाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने तीन डॉक्टरों को खराब लिखावट के लिए पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। कोर्ट इस जुर्माना की भरपाई डॉक्टरों की सैलेरी से करने वाला है। कोर्ट ने तीनों डॉक्टरों को जुर्माना भरने के लिए तीन हफ्ते का समय दिया है। 

पिछले हफ्ते कोर्ट में आपराधिक मामलों में सीतापुर, उन्नाव और गोंडा अस्पताल की तीन इंजरी रिपोर्ट पेश की गई थी।उन इंजरी रिपोर्ट में तीनों ही अस्पताल के डॉक्टरों की लिखावट इतनी बुरी थी कि वकील और न्यायधीश तक नहीं पढ़ पाएं। इसके बाद ही कोर्ट ने सीतापुर के डॉ. पीके गोयल, उन्नाव के डॉक्टर टीपी जैसवाल और गोंडा के डॉ. आशीष सक्सेना पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। डॉक्टरों को जुर्माना अवध बार असोसिएशन की लाइब्रेरी में जमा करने का आदेश दिया गया है।

जस्टिस अजय लांबा और जस्टिस संजय हरकौली की बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि इंजरी रिपोर्ट की लिखावट इतनी बुरी थी कि वकील और न्यायधीशों को उस पढ़ने में काफी दिक्कत हुई। कोर्ट ने तीनों डॉक्टरों को कोर्ट में पेश होने का भी आदेश दिया था। जब तीनों ही डॉक्टर कोर्ट पहुंचे तो उनसे पूछा कि क्या उन्हें डीजी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के सर्कुलर के बारे में जानकारी नहीं है? इस पर सफाई देते हुए डॉक्टरों ने काम का हवाला देते हुए कहा कि नियम की जानकारी है लेकिन काम की अधिकता के कारण उनसे ऐसा हो गया। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया