लाइव न्यूज़ :

उप राज्यपाल ने दिल्ली में महिला सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: January 15, 2021 20:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली,15 जनवरी दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को एक बैठक में राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के उपायों की समीक्षा की और 45 दिन के भीतर शहर में अंधेरे वाले सभी स्थानों में रोशनी का प्रबंध करने पर जोर दिया।

बैजल ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल तथा अनेक शीर्ष अधिकारियों के साथ महिला सुरक्षा कार्य बल की 12वीं बैठक की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अध्यक्षता की और शहर के ऐसे स्थान जहां अंधेरा है ,वहां रोशनी का प्रबंध करने के काम की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने बैठक के बाद ट्वीट किया,‘‘ ऐसे स्थान जहां अंधेरा है ,वहां रोशनी करने के काम की प्रगति, सुरक्षित शहर परियोजना, दिल्ली पुलिस में महिलाओं की भर्ती की स्थिति,रात्रि/परिवार आश्रय गृहों, सार्वजनिक परिवहन में पैनिक बटन और सीसीटीवी कैमरा के प्रावधानों तथा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े अन्य कार्यों की समीक्षा की। साथ ही 45 दिन के भीतर शहर में अंधेरे वाले सभी स्थानों में रोशनी करने पर जोर दिया। ’’

उप राज्यपाल ने संबंधित विभागों से राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मिल कर काम करने और कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?