जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल, दो केन्द्रीय मंत्रियों ने मध्यप्रदेश के मंदिर में की पूजा-अर्चना

By भाषा | Updated: November 29, 2020 17:40 IST2020-11-29T17:40:13+5:302020-11-29T17:40:13+5:30

Lt. Governor of Jammu and Kashmir, two Union Ministers worshiped in the temple of Madhya Pradesh | जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल, दो केन्द्रीय मंत्रियों ने मध्यप्रदेश के मंदिर में की पूजा-अर्चना

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल, दो केन्द्रीय मंत्रियों ने मध्यप्रदेश के मंदिर में की पूजा-अर्चना

भोपाल, 29 नवंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केन्द्रीय मंत्रियों धर्मेन्द्र प्रधान एवं शांडिल्य गिरिराज सिंह ने रविवार को मध्यप्रदेश के दतिया जिले में स्थित प्रसिद्ध मां पीतांबरा के मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इससे पहले, मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सिन्हा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री प्रधान एवं केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री सिंह का दतिया पहुंचने पर स्वागत किया। बाद में वे मां पीतांबरा मंदिर में गये।

मिश्रा ने ट्वीट किया, ‘‘जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह का आज दतिया प्रवास पर स्वागत किया। सभी के साथ शक्ति पीठ में मां पीतांबरा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lt. Governor of Jammu and Kashmir, two Union Ministers worshiped in the temple of Madhya Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे