जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने शिया धर्म गुरू कल्बे सादिक के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 15:22 IST2020-11-25T15:22:24+5:302020-11-25T15:22:24+5:30

Lt. Governor of Jammu and Kashmir mourns the death of Shia religion guru Kalbe Sadiq | जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने शिया धर्म गुरू कल्बे सादिक के निधन पर शोक जताया

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल ने शिया धर्म गुरू कल्बे सादिक के निधन पर शोक जताया

जम्मू, 25 नवंबर जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को शिया धर्म गुरू और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुख जताया।

उनके बेटे कल्बे सिब्टाइन ने बताया कि 83 वर्षीय मौलाना सादिक का लखनऊ के एक निजी अस्पताल में रात 10 बजे के करीब देहांत हो गया। उन्हें 17 नवंबर को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

सिन्हा ने कहा कि मौलाना सादिक के निधन के बारे में जानकर वह दुखी हैं।

उप राज्यपाल ने कहा, '‘वह एक प्रख्यात इस्लामिक विद्वान, प्रख्यात शिक्षाविद्, उपदेशक और सांप्रदायिक एकता और प्रगतिशील सोच के अग्रदूत थे।’’

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lt. Governor of Jammu and Kashmir mourns the death of Shia religion guru Kalbe Sadiq

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे