जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने आतंकवादियों के हमले में घायल व्यक्ति की मौत हो जाने पर शोक जताया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 21:27 IST2021-02-28T21:27:09+5:302021-02-28T21:27:09+5:30

Lt. Governor of Jammu and Kashmir mourns the death of a person injured in an attack by terrorists | जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने आतंकवादियों के हमले में घायल व्यक्ति की मौत हो जाने पर शोक जताया

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल ने आतंकवादियों के हमले में घायल व्यक्ति की मौत हो जाने पर शोक जताया

श्रीनगर, 28 फरवरी जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवादियों के हमले मे घायल हुए आकाश मेहरा नाम के व्यक्ति की मौत हो जाने पर रविवार को शोक जताया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी अपने नापाक मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होंगे ।

आकाश मेहरा यहां के एक लोकप्रिय रेस्त्रां के मालिक के बेटे थे, जिन्हें आतंकवादियों ने 17 फरवरी को गोली मार दी थी और चोट के चलते रविवार को उनकी मृत्यु हो गई ।

सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीनगर के कृष्णा ढाबा के मालिक के बेटे आकाश मेहरा की मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं । शोक संतप्त परिवार को मेरी संवदेना । इस अपूरणीय क्षति को सहने की ताकत ईश्वर परिवार को प्रदान करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Lt. Governor of Jammu and Kashmir mourns the death of a person injured in an attack by terrorists

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे