लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल ने राजौरी में भाजपा नेता के घर पर हुए हमले की निंदा की

By भाषा | Updated: August 13, 2021 15:39 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 अगस्त जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्ह ने राजौरी में एक भाजपा नेता के घर पर हुए आतंकवादी हमले की शुक्रवार को निंदा की और कहा कि इसके गुनाहगारों को शीघ्र ही इंसाफ के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। इस जघन्य हरकत के गुनाहगारों को शीघ्र ही इंसाफ के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।’’

पिछली रात जिले के खांडली क्षेत्र में भाजपा नेता जसबीर सिंह घर पर ग्रेनेड हमला होने के बाद तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि परिवार के छह अन्य सदस्य घायल हो गये।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी इस हमले की निंदा की। उन्होंने कहा, ‘‘ राजौरी में हुए ग्रेनेड हमले की निंदा करती हूं जिसमें एक बच्चे की मौत हो गयी एवं कई अन्य घायल हो गये। उन सभी के प्रति मेरी सहानुभूति है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग