लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल बैजल ने पानी की कमी की शिकायतों के बीच दिल्ली जल बोर्ड से मांगी रिपोर्ट : सूत्र

By भाषा | Updated: June 15, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून शहर में पानी की कमी, विशेषकर झुग्गी बस्ती इलाकों में, को लेकर उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि बैजल ने दिल्ली को पानी की आपूर्ति के बारे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की है। उप राज्यपाल के इस मुद्दे पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी बात करने की उम्मीद है।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, “उप राज्यपाल दिल्ली में जलापूर्ति की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और विशेषकर झुग्गी कालोनियों में पानी की कमी के मामले सामने आने के बाद डीजेबी और नई दिल्ल नगरपालिका परिषद से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।”

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न इलाकों में जलापूर्ति प्रबंधन के लिहाज से “रिसाव, बर्बादी को सीमित करने के साथ ही प्रति व्यक्ति प्रति दिन असमान वितरण” को जल्द से जल्द रोकने की जरूरत है।

सूत्रों के मुताबिक, डीजेबी से मांगी गई स्थिति रिपोर्ट के बाद मुद्दों के समाधान के लिये एक विस्तृत समयबद्ध कार्य योजना तैयार की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू