लाइव न्यूज़ :

उपराज्यपाल बैजल ने दिल्ली में जल आपूर्ति स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में जल आपूर्ति की स्थिति के साथ ही महानगर में घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने दूसरे राज्यों से जल की आवश्यक आपूर्ति और अनुमानित जरूरत की जानकारी भी ली।

जल की कमी के बीच उपराज्यपाल ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) से स्थिति रिपोर्ट मांगी है।

सूत्रों के मुताबिक, डीजेबी जलमल शोधन संयंत्रों (एसटीपी) और जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) बनाने, जलाशयों को पुनर्जीवित करने, भूमिगत जल का स्तर बढ़ाने, शोधित जल के इस्तेमाल और वर्षा जल संचयन को लेकर कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिसकी उपराज्यपाल ने समीक्षा की। उन्होंने बताया कि समीक्षा बैठक के दौरान डीजेबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने प्रस्तुतीकरण दिया।

उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने सुझाव दिया कि पाइपलाइन में लीकेज का पता लगाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जाए और इसे दुरूस्त करने के अलावा टैंकरों के जल बर्बादी की समस्या का भी समाधान किया जाए।

सूत्रों के मुताबिक बैजल ने चंद्रवाल, पल्ला, द्वारका और वजीराबाद में डीजेबी की परियोजनाओं पर सख्त निगरानी और उनको समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब